सर्दियों में च्यवनप्राश खाने से होंगे ये फायदे, 10 बीमारियों से रहेंगे दूर

सर्दियों में च्यवनप्राश खाने से होंगे ये फायदे, 10 बीमारियों से रहेंगे दूर

सेहतराग टीम

हिन्दुस्तान में ठंड ने दस्तक दे दी है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वही यह भी माना जा रहा है की 118 साल बाद इतनी ठंड दिसम्बर महीने में पड़ रही है। वही ठंड आने पर लोगों का बीमार होने का चांस भी बढ़ जाता है। लेकिन अगर मनुष्य अपने खान-पान पर ध्यान दे तो वह ठंड में होने वाली बीमारी से बच सकता है। दरअसल सर्दियों के मौसम में अगर आप रोजमर्रा च्यवनप्राश खाते हैं,तो ठंड में होने वाली बीमारियों से आपको लड़ने की ताकत मिलेगी। वैसे च्यवनप्राश खाने से 10 फायदे होते है, जो आमतौर पर किसी को पता नहीं होता है। तो आज हम आपको बताएंगे कि आखिर च्यवनप्राश खाने के कौन-कौन से 10 फायदे होते हैं?

पढ़ें- नीम के उपयोग से दूर होगी 10 बीमारी, जानें सही प्रयोग

1) सर्दी के दिनों में च्यवनप्राश का सेवन करना, शरीर में गर्माहट पैदा कर ठंड के दुष्प्रभावों से बचाता है। इसके अलावा च्यवनप्राश खाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होती है और बीमारियां दूर रहती हैं।

2) सर्दी, खांसी, फ्लू और कफ हो जाने पर च्यवनप्राश खाना फायदेमंद होता है। सर्दी में प्रतिदिन सुबह और शाम के समय च्यवनप्राश खाने से सर्दी से पैदा होने वाली बीमारियां नहीं होती।

3) पाचन से जुड़ी परेशानियों में च्यवनप्राश बहुत फायदेमंद है, इसे रोजाना खाने से पाचन की सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

4) च्यवनप्राश में आंवला और अन्य जड़ी बूटियां होती है, जो आपके शरीर को विटामिन और मिनरल्स देता है और इससे आपकी क्रियाशीलता में वृद्धि होती है साथ ही सेक्स पावर में भी इजाफा होता है।

 5) अगर आपके बाल सफेद हो रहे हैं, तो च्यवनप्राश खाना आपके लिए एक बेहतरीन उपाय है। रोजाना च्यवनप्राश खाना आपके सफेद होते बालों को भी काला करने की क्षमता रखता है। इससे नाखून भी मजबूत होते हैं।

6) सर्दी में खांसी होना आम बात है, लेकिन अगर आप पुरानी खांसी से भी परेशान हैं, तो च्यवनप्राश जरूर खाएं। इससे आपको खांसी से बिल्कुल निजात मिल जाएगी। इसके अलावा च्यवनप्राश आपके हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है।

7) छोटे बच्चों में होने वाली कई समस्याएं सिर्फ च्यवनप्राश खाने से दूर हो सकती हैं। सर्दी के कारण भी बच्चे सेहत से जुड़ी परेशानियों से जूझते हैं। च्यव नप्राश का नियमित सेवन बच्चों को अंदरूनी शक्ति देता है।

8) महिलाओं के लिए भी च्यवनप्राश खाना बहुत लाभकारी है। अगर माहवारी नियमित नहीं हो रही हो, तो नियमित च्यवनप्राश का सेवन आपको मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं से दूर रखता है।

9) बच्चे हों या बड़े, नियमित च्यवनप्राश का सेवन दिमाग की सक्रियता को बढ़ाता है और एकाग्रता में वृद्धि करता है। इससे मानसिक तनाव में कमी आती है और दि‍माग स्वस्थ रहता है।

10) यह शरीर के आंतरिक अंगों की सफाई तक हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा यह रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित रखने में मददगार है।

इसे भी पढ़ें-

सर्दियों का सुपरफ्रूट होता है संतरा, दूर करें इससे जुड़े कुछ भ्रम

केला सिर्फ फल ही नही बल्कि गुणकारी औषधि है, घर बैठे इन 7 बीमारियों से निजात दिलाता है

संजीवनी बूटी से कम नहीं है लेह-लद्दाख में मिलने वाला ये पौधा

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।